फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसी-सखी को दो नि:शुल्क ड्रेस भी देगी यूपी सरकार, प्रशिक्षण 15 से

Wed, 09 Dec 2020 11:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने बिजनेस  कॉरेस्पांडेंट सखी (बीसी-सखी) को दो सेट ड्रेस भी नि:शुल्क देने का फैसला किया है। ड्रेस डिजाइन करने की जिम्मेदारी निफ्ट रायबरेली को सौंपी गई है। प्रदेश में चयनित 58 हजार बीसी सखी का 15 दिसंबर से प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने बीसी सखी का ड्रेस भारतीय परंपरा के अनुसार तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को बीसी सखी के प्रशिक्षण, कार्यप्रणाली व ड्रेस से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी। हर जिले में 30-30 बैच में बीसी सखी को एक -एक सप्ताह का प्रशिक्षण मिलेगा व ऑनलाइन परीक्षा होगी।

ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि मनरेगा मजदूरी, आवास, शौचालय निर्माण का अनुदान इन्हीं के जरिए हो। ड्रेस तैयार करने का काम वाराणसी, मऊ और मुबारकपुर के बुनकर करेंगे। बीसी सखी को 4000 रुपये प्रतिमाह 6 माह तक मानदेय, कंप्यूटर व सहायक सामग्री के लिए ऋण के अलावा 1200 रुपये प्रतिमाह समूह सखी के रूप में मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें