राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान करने की मंजूरी दे दी है।
सरकार ने पुनरीक्षित वेतन अवशेष (राज सहायता) के तहत 50 फीसदी राशि की पहली किस्त के तौर पर 16 अरब 39 करोड़ 52 लाख 84 हजार 800 रुपये जारी किए हैं।
इससे बेसिक शिक्षा परिषद के मुख्यालयों, क्षेत्रीय कार्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों और केजी एवं नर्सरी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर दिया जाएगा।
विभाग के वित्त नियंत्रक भोलानाथ ने विभाग के वित्त एवं लेखा अधिकारियों को सक्षम अधिकारी से स्वीकृति लेकर भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।