फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ऑफिस में करा सकेगी बच्चों को स्तनपान, बनेंगे स्पेशल रूम

Sat, 06 Aug 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : getty images
विज्ञापन
सरकारी ऑफिसों में अब महिलाएं अपने छोटे बच्चों को आसानी से स्तनपान करा सकेंगी। इसके लिए सरकार ऑफिसों में स्तनपान कराने वाले कक्ष बनवाने जा रही है। यह जानकारी नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक आलोक कुमार ने दी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जन्म से लेकर छह महीने तक बच्चों को केवल स्तनपान ही कराना चाहिए। बच्चों को दो वर्ष तक स्तनपान कराना चाहिए। इससे नवजात शिशु मृत्युदर में 20 फीसदी की कमी आती है।

आलोक शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा पिछले दिनों मनाया गया। गत वर्ष की तुलना में इस बार काफी अधिक सफलता मिली है। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष 3063 महिला नसबंदी हुई थी जबकि इस वर्ष 8656 महिला नसबंदी हुई है। पुरुष नसबंदी पिछले वर्ष 343 हुई थीं जबकि इस बार 1253 हुई हैं। इस बार कॉपर-टी भी काफी अधिक महिलाओं को लगाई गई है।
विज्ञापन

सही उम्र में शादी के लिए किशोरियों को करेंगे जागरूक

डेमो प‌िक
निदेशक ने बताया कि 750 माध्यमिक विद्यालयों में किशोरियों को सही उम्र में शादी के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के साथ समन्वय किया जा रहा है। 

इसके अलावा 59000 ग्राम प्रधानों को एसएमएस व पत्रों के जरिए इस मुद्दे पर जागरूक कर उनसे सहयोग मांगा जा रहा है।

आलोक कुमार ने बताया कि गांव में आशा कार्यकर्त्रियां स्तनपान के लिए महिलाओं को जागरूक करेंगी। वे गांव में गर्भवती महिलाओं व हाल ही में मां बनी महिलाओं की नियमित बैठकें कर उन्हें स्तनपान के फायदे बताएंगी। इसके लिए आशा को 100 रुपये त्रैमासिक अलग से दिए जाएंगे।

निदेशक ने बताया कि ऐसे अस्पताल व प्रसव इकाइयां जो स्तनपान को बढ़ावा देंगी, उन्हें पुरस्कृत  किया जाएगा। देखा जाएगा कि वहां स्तनपान कराने के लिए बेबी फ्रेंडली माहौल और अलग से स्तनपान कराने के लिए कक्ष है या नहीं। साथ ही स्तनपान के बारे में अस्पताल में किस प्रकार महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें