फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयराज के हटते ही नगर निगम लखनऊ पर जांच का शिकंजा

Sat, 12 May 2018 01:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नगर निगम लखनऊ
विज्ञापन

सपा सरकार के जमाने से ही नगर आयुक्त लखनऊ के पद पर जमे रहने वाले उदयराज सिंह के हटते ही नगर निगमों में हुई फिजूलखर्ची की जांच शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने नगर निगम लखनऊ में डीजल खर्च के साथ ही अन्य मदों में फिजूलखर्ची की जांच कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने विशेष सचिव व निदेशक स्थानीय निकाय अखिलेश सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

दरअसल करीब साढ़े तीन साल से नगर आयुक्त के पद पर तैनात उदयराज सिंह के कार्यकाल में कई मदों में फिजूलखर्ची समेत कई तरह के घोटालों की चर्चाएं उठती रही हैं। ऐसी बहुत सी शिकायतें सरकार तक भी पहुंची थी।

लेकिन तत्कालीन सरकार ने उन शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया। सरकार बदलने के बाद एक बार फिर से वहीं शिकायतें सरकार तक पहुंचने लगी थीं। इसी बीच कुछ दिन पहले समाचार पत्रों में लखनऊ नगर में चलने वाले वाहनों के नाम पर डीजल के अलावा अन्य मदों में फिजूलखर्ची की खबरें प्रकाशित हुई थी। जिसकी कटिंग मुख्य सचिव तक पहुंची थी।
विज्ञापन


समाचार की कटिंग के आधार पर ही मुख्य सचिव राजीव कुमार ने प्रमुख सचिव नगर विकास को किसी विशेष सचिव स्तर के अधिकारी पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इस आधार पर ही प्रमुख सचिव नगर विकास ने मामले की जांच अखिलेश सिंह को सौंपी है। प्रमुख सचिव ने जांच कराने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें