लखनऊ। योगी सरकार में व्यापारी भ्रष्ट अधिकारी से न घबराएं। योगी सरकार कानून व्यवस्था के मामले में कोई समझौता नहीं कर रही। भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मुहिम चल रही है। ये बातें अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहीं। मौका था बृहस्पतिवार को गोमतीनगर स्थित सभागार में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कस रही हैं। निसंकोच होकर भ्रष्ट अधिकारियों की जानकारी संगठन को दें। बैठक में भगवती गुप्ता, अतुल गुप्ता, उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, पुरुषोत्तम मरोड़िया, अंकित जैन, ज्ञानेश्वर अग्रवाल, ब्रजेश सोनी, अनुपम अग्रवाल, श्रवण अग्रहरी प्रमुख पदाधिकारी के साथ मीडिया प्रवक्ता सुरेश छाबलानी, आकाश गौतम आदि की शिरकत रही।
व्यापारियों ने ये समस्याएं उठाईं
व्यापारी की दुकान के जल जाने या आपदा में नष्ट होने पर तत्काल उसको मुआवजा दिए जाने, जरूरतमंद व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस देने, जीएसटी की अनावश्यक नोटिस जारी किए जाने, बिना शिकायत सर्वे छापे सैंपलिंग किए जाने, गृहकर एवं जलकर से संबंधित नोटिस वापस लेने की समस्याएं उठाई गईं। 17 और 18 जनवरी को समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा।
12 को स्वदेशी संकल्प यात्रा निकालने का निर्णय
12 जनवरी को विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में आयोजित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के 40 जनपदों में स्वदेशी संकल्प यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। 12 जनवरी को लखनऊ से शुरू होकर एक फरवरी को हरदोई में इस यात्रा का समापन होगा। 19 मार्च को भारतीय नववर्ष मनाने की भी सहमति बनी।
गोमतीनगर स्थित सभागार में हुए कार्यक्रम में मंच पर मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, राष्ट्री