फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवारों पर चित्रकारी कर स्कूलों की सूरत बदलेगी सरकार, देखें तस्वीरें

Tue, 09 Oct 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पेंटिग के बाद सरकारी स्कूल
विज्ञापन
अब सरकारी प्राइमरी स्कूलों की दीवारें भी रंगीन चित्रकारी से सजी दिखेंगी। पुराने रंग रोगन से हटकर, प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर रंग-बिरंगे कलर और चित्रकारी से सजाया व संवारा जाएगा। साथ ही दीवारों पर खूबसूरत चित्रकारी के साथ शिष्टाचार व नैतिकता से भरपूर संदेश व उपदेश लिखे जाएंगे।  
विज्ञापन

लखनऊ मंडल के 50 स्कूलों का लक्ष्य

सरकारी स्कूल की सूरत
मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि सरकारी प्राइमरी स्कूलों को लेकर आकर्षण बढ़ाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन और पंचायत निधि के बजट से ही लखनऊ मंडल के 50 स्कूलों का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने बताया कि आगे अन्य ब्लॉक में भी इसी तरह सरकारी प्राइमरी स्कूलों की दीवारों पर आधुनिक व नैतिक विचारों के रंग से सजाया व संवारा जाएगा।

पढ़ाई के माहौल में आएगाबदलाव

पेंटिग के बाद सरकारी स्कूल की सूरत
उन्होंने बताया कि इससे स्कूलों में साफ सफाई के साथ पढ़ाई के माहौल में बदलाव आएगा।अन्य प्राइवेट स्कूलों की तरह सरकारी प्राइमरी स्कूल की तरफ लोगों का रुझान बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि अगले माह तक यह लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

संवर गए 13 प्राइमरी स्कूल

पेंटिग के बाद सरकारी स्कूल
मोहनलालगंज व चिनहट ब्लॉक में 13 स्कूलों को चित्रकारी व स्लोगन से सजाया व संवारा गया है। इससे बच्चों व शिक्षकों का उत्साह बढ़ा है। स्कूल का माहौल व बच्चों की शैक्षिक स्तर पर भी असर दिखने लगा है। यहां दीवारों पर खेल के साथ विज्ञान की खोज और आविष्कारों के साथ नैतिकता व शिष्टाचार और स्वच्छता के संदेश दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें