फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रिटायरमेंट के बाद भी नहीं खत्म होगी नौकरी, 70 साल तक सेवाएं देते रहेंगे डॉक्टर; की जाएगी पुनर्नियुक्ति

Wed, 09 Sep 2026 08:51 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में रिटायरमेंट के बाद भी डॉक्टरों की नौकरी नहीं खत्म होगी। ये 70 साल तक सेवाएं देते रहेंगे। पुनर्नियुक्ति करके इनकी सेवा का समय बढ़ाया जाएगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टर अब 70 साल की उम्र तक अस्पतालों में सेवाएं दे सकेंगे। वे सेवानिवृत्ति के बाद पुनर्नियुक्ति के तहत काम करेंगे। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के तहत कार्यरत चिकित्सक 62 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं। 

विज्ञापन


अभी इन्हें तीन साल यानी 65 वर्ष की उम्र तक पुनर्नियुक्ति के जरिये तैनात किया जाता है। इन्हें प्रशासनिक पद नहीं दिया जाता है। वे सिर्फ मरीजों का उपचार करते हैं। अब इस उम्र सीमा को 70 वर्ष किया जा रहा है। 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि इस संबंध में प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही अपर मुख्य सचिव स्तर से आदेश जारी हो जाएगा। इससे अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी। साथ ही मरीजों को अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श मिल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने पुनर्नियुक्ति संबंधी आदेश जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें