फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शासन ने आईपीएस मंजिल सैनी के खिलाफ विभागीय जांच की समाप्त, प्रोन्नति का रास्ता हुआ साफ

Sat, 29 Jul 2023 11:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राजधानी के बहुचर्चित श्रवण साहू हत्याकांड की जांच सीबीआई ने की थी। सीबीआई ने अपनी जांच में पाया था कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी ने श्रवण साहू को सुरक्षा नहीं दी।
विज्ञापन
आईपीएस मंजिल सैनी - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएस मंजिल सैनी के खिलाफ चल रही विभागीय जांच को शासन ने खत्म कर दिया है। जांच में क्लीन चिट मिलने के बाद अब उनकी प्रोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। एनएसजी में डीआईजी मंजिल सैनी के खिलाफ सीबीआई ने विभागीय कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। जिसके बाद एडीजी इंटेलिजेंस भगवान स्वरूप की अध्यक्षता में गठित दो सदस्यीय समिति ने जांच की थी। गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने मंजांच खत्म किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


बताते चलें कि राजधानी के बहुचर्चित श्रवण साहू हत्याकांड की जांच सीबीआई ने की थी। सीबीआई ने अपनी जांच में पाया था कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी ने श्रवण साहू को सुरक्षा नहीं दी। इस मामले में सीबीआई ने तत्कालीन डीएम गौरी शंकर प्रियदर्शी और एसएसपी मंजिल सैनी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। तत्पश्चात राज्य सरकार द्वारा गठित समिति ने संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए, जिसमें पाया गया कि मंजिल सैनी ने सुरक्षा देने को कहा था। इनमें श्रवण साहू का बेटा भी शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें