फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार की नई पहलः डॉक्टर बुजुर्ग मरीजों के घर जाकर करेंगे इलाज

Wed, 26 Jul 2017 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
यूपी सरकार बुजुर्ग मरीजों को अब उनके घर पर ही इलाज की सुविधा मुहैया कराने जा  रही है। इस योजना के तहत सरकारी डॉक्टर मोबाइल डिस्पेंसरी के साथ बुजुर्ग मरीजों के घर पहुंचेंगे। इससे बुजुर्ग मरीज अस्पतालों में लाइन में लगने की मुसीबत से बचेंगे।
विज्ञापन


नेशनल हेल्थ मिशन के तहत इस योजना को शुरू किया जाएगा। दरअसल, केंद्र सरकार ने सीजीएचएस के बुजुर्ग लाभार्थियों के लिए एक योजना शुरू की है। इसके तहत 80 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों के घर डॉक्टर खुद जाकर उनका इलाज करते हैं।

इसी योजना की तर्ज पर यूपी सरकार भी योजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत सभी बुजुर्ग मरीजों को योजना का लाभ दिया जाएगा। मोबाइल डिस्पेंसरी के जरिए चिकित्सक इन मरीजों का उनके घर पर ही इलाज करेंगे। शुरुआत में यह योजना कुछ जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


फिलहाल कितने जिलों में योजना शुरू होगी, इस पर अभी निर्णय नहीं हो सका है। लेकिन इतना तय है जिन जिलों में यह योजना शुरू होगी उसमें सरकारी विभागों के रिटायर्ड बुजुर्गों के साथ ही आम बुजुर्ग मरीजों को भी घर पर इलाज मुहैया कराया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। इसका खाका नेशनल हेल्थ मिशन तैयार कर रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार से मदद मांगेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें