लखनऊ में आलमबाग बस अड्डे के छह कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप में संक्रमित होने का सोमवार को अलर्ट मिला तो हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने इनकी जांच कराने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग के अनुसार सोमवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे कर्मियों ने मोबाइल आरोग्य सेतु एप पर नजर डाली तो कार्यालय सहायक द्वितीय समेत छह के संक्रामक होने का जोखिम दिखाई देने लगा।
इनकी कोरोना जांच करने को कहा गया है। उधर, पॉजिटिव निकले चारबाग डिपो के सहायक यातायात निरीक्षक के संपर्क में रहे 22 कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई।