फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर आजम भी जोशीले

Wed, 16 Apr 2014 11:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
फायरब्रांड आजम खां पर पाबंदी लगने के बाद सपा नेतृत्व परेशान था कि उनकी कमी कैसे पूरी की जाए।
विज्ञापन


जद्दोजहद चल ही रही थी कि समाधान अपने आप प्रकट हो गया। दरअसल आजम पर पाबंदी लगने के दूसरे ही दिन अखिलेश यादव की रामपुर में सभा थी।

शिष्टाचार कह लीजिए या कुछ और, सीएम के इस्तकबाल के लिए आजम के बेटे अब्दुल्ला भी मंच पर पहुंचे। भाषण भी दिया। अंग्रेजी, हिन्दी के साथ उर्दू शब्दों का सहारा लेते हुए जोशीला भाषण दिया।
विज्ञापन


खूब तालियां बजीं। एक शेर भी पढ़ा, सीएम ने भी हौसला बढ़ाया। आगाज इतना अच्छा था कि रामपुर में लोग कहने लगे हैं कि मियां अब एमटेक पूरा भी कर पाएंगे या सियासत की क्लास में दाखिला ले लेंगे।
विज्ञापन


कुछ भी हो इतना साफ हो गया कि अगर खादी पहनी तो पिता की विरासत को आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें