फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में द्वारपालों का रसूख

Thu, 21 Aug 2014 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने सूबे के खजाने के मालिक तो बदल गए लेकिन उनके द्वारपाल जमे हुए हैं।
विज्ञापन


इन्हीं द्वारपालों ने पुराने वाले हाकिम को आम लोगों से दूर कर उनकी कुर्सी छिनवा दी।

अब नए के खिलाफ भी वही माहौल बनाने में जुटे हैं। दूर-दराज से साहब से मिलने पहुंचने वालों से पहला सवाल होता है- मिठास वाला काम है या खजाने वाला।

दरअसल उनके साहब दोनों ही विभागों के मुखिया हैं। आगंतुक जिस विभाग से जुड़े होते हैं, द्वारपाल उन्हें साहब के दूसरे विभाग के लोगों के साथ व्यस्त होने का हवाला देकर टरकाने की कोशिश करते हैं।

कई बार तो खुद ही उनके काम और शिकायत की जानकारी करने लगते हैं। फिर उनका काम विभाग के जिस अनुभाग से जुड़ा होता है, वहां के कर्मचारियों को फोन कर बताते हैं कि साहब के पास तुम्हारी शिकायत आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्शन का अफसर शिकायतकर्ता को अपने पास भेजने को कह देता है और फिर शुरू हो जाता है खेल। द्वारपालों की यह मनमानी सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें