प्रतियोगिता की विजेता गोसाईंगंज दो की टीम
गोसाईंगंज। शिवलर की वार्षिक न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय गोसाईगंज-दो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, जूनियर वर्ग में इचवलिया के खिलाड़ियों ने भी दमखम दिखाया। प्रतियोगिता इचवलिया ग्रामसभा के खेल मैदान में आयोजित हुई, जिसमें कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मंच संचालन अबुल कासिम अब्बासी ने किया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला मंत्री बृजेश कुमार मौर्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से गोसाईगंज-दो की अश्वनी, जबकि 100 मीटर में गोलू और प्रिया ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी और खो-खो के बालक एवं बालिका वर्ग में भी गोसाईगंज-दो की टीमें विजेता रहीं। जूनियर वर्ग में इचवलिया के प्रेम ने 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित लंबी कूद में पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में रतियामऊ और कन्या विद्यालय गोसाईगंज की छात्राओं ने भी सफलता हासिल की। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता की विजेता गोसाईंगंज दो की टीम