फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोपिया बैराज विजेता व बाबागंज टीम रही उपविजेता

Mon, 03 Jun 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कबड्डी में विजेता टीम को शील्ड प्रदान करते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
जमुनहा के रमवापुर शिकारी में आयोजित हुई कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा(श्रावस्ती)। जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम रमवापुर शिकारी में शनिवार शाम विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। देर रात तक चली इस प्रतियोगिता में गोपिया बैराज मिहींपुरवा की टीम विजेता व बाबागंज की टीम उप विजेता रही। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत पटना निवासी गौरी शंकर सोनी ने फीता काटकर की।
कबड्डी प्रतियोगिता के पहले मैच में बाबागंज की टीम ने स्टेडियम भिनगा की टीम 38-22 अंक से हराया। दूसरे मैच में गोपिया बैराज ने भोजापुरवा परसा को 37-8 से मात दी। तीसरे मुकाबले में सोहरवा की टीम ने रमवापुर जूनियर को 35-27 अंक से हराया। चौथे मैच में बहराइच टीम ने वीरगंज पटना की टीम को 52-30 अंक से शिकस्त दी। पांचवें मुकाबले में रमवापुर सीनियर टीम ने गुरुवा टीम को 35-14 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। छठे मैच में रमवापुर सीनियर टीम ने 32-31 से बहराइच टीम को हराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का सेमीफाइनल गोपिया बैराज मिहींपुरवा व सोहरवा मिहीपुरवा टीम के बीच हुआ। इसमें गोपिया बैराज टीम 22 अंक पाकर विजेता बनी। जबकि सोहरवा टीम को 11 अंक मिले। दूसरे सेमीफाइनल में सेमीफाइनल रामवापुर सीनियर व बाबागंज टीम के बीच हुआ। इसमें बाबागंज टीम ने 22 अंक हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल गोपिया बैराज व बाबागंज टीम के बीच हुआ। इसमें गोपिया बैराज मेहीपुरवा टीम 17 अंक पाकर विजेता बनी। जबकि बाबागंज टीम 14 अंक पाकर उपविजेता रही।
विज्ञापन

विजेता टीम गोपिया बैराज को 5100 रुपये, ट्रॉफी और सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किया गया। जबकि उपविजेता टीम बाबागंज को 2100 रुपये व ट्राफी सहित मेडल मिला। इस दौरान रमेश यादव, सौरभ मिश्रा, रिषभ सिंह, मनीष सिंह, रवि यादव, अतुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें