फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिमझिम बरसात से थोड़ी राहत, दोपहर बाद धूप ने फिर सताया

Mon, 03 Jun 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रावस्ती। तराई में शनिवार देर शाम चली तेज धूल भरी हवाओं ने गर्मी के पारे को लुढ़का दिया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं रविवार को दोपहर तक छाई बदली व कुछ जगहों पर हुई रिमझिम बरसात ने मौसम को सुहाना कर दिया। लेकिन दोपहर बाद निकली चटख धूप ने एक बार फिर गर्मी व उमस को बढ़ा दिया।
विज्ञापन

सूरज की आग उगलती किरणों ने तराई वासियों को बेहाल कर दिया है। जिले के जमुनहा क्षेत्र में शनिवार देर शाम धूल भरी तेज हवाएं चलीं। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं रविवार को छाई बदली व पुरवा हवाओं ने मौसम को सुहाना कर दिया। सिरसिया व जमुनहा क्षेत्र में कुछ स्थानों पर करीब आधे घंटे पड़ी रिमझिम फुहारों ने कुछ देर के लिए गर्मी से निजात दिलाई। लेकिन ज्यादा देर तक यह राहत बरकरार नहीं रह सकी। दोपहर बाद निकली चटख धूप ने उमस भरी गर्मी को और बढ़ा दिया। इससे गर्मी का पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो लोग ठंडा मौसम देखकर काम निपटाने के लिए घर से बाहर निकलते थे वे धूप निकलने के बाद जल्दी-जल्दी काम समेटने में जुट गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें