फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: लूटपाट से रोकने पर सगे भाइयों को मारी गोली, एक बदमाश को ग्रामीणों ने धुना

Tue, 16 Apr 2019 02:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज करवाते घायल भाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सुल्तानपुर में मंदिर से लौट रहे पति-पत्नी को लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने  भाग रहे बदमाशों में से एक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


अंबेडकरनगर के महरुआ थाना क्षेत्र के खजूरडीह निवासी आशुतोष पांडेय मंगलवार को अपनी पत्नी रिंकी के साथ कादीपुर स्थित विजेतुवा महावीरन मंदिर में पूजा कर घर वापस लौट रहे थे। वह मझगवां गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने तमंचे के जोर पर दंपति को रोक लिया और रिंकी से सोने की चेन व मंगल सूत्र छीनने लगे।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे सगे भई अजय दीप मिश्र व कुलदीप मिश्र बदमाशों से भिड़ गए। जिस पर बदमाशों ने उन पर फायर कर दी। गोली की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने भाग रहे बदमाशों में से एक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। घायल भाइयों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक


ग्रामीणों की पिटाई से घायल हुआ बदमाश


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें