फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: सीसीटीवी में कैद हुए भाजपा नेता के घर के बाहर फायरिंग करने वाले, तलाश जारी

Sun, 08 Sep 2019 06:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज की एक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रायबरेली के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला भाजपा नेता के घर पर फायरिंग करके हमलावरों ने दहशत फैलाई। सीसीटीवी कैमरे में दो हमलावर फायरिंग करते हुए कैद हुए हैं।

विज्ञापन


इसी फुटेज के जरिये पुलिस हमलावरों को पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हमलावरों का फायरिंग करके दहशत फैलाने का मकसद क्या था, इस बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है।

रायबरेली-कानपुर राजमार्ग पर इंदिरा नगर चौकी से कुछ दूरी पर जिला अस्पताल में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीरबल का घर है। उनकी पत्नी शालिनी कनौजिया भाजपा की जिलामंत्री हैं। शुक्रवार रात वह घर पर अकेली थीं। इसी बीच कुछ युवक पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे।
विज्ञापन


दरवाजा न खुलने पर असलहों से कई राउंड फायरिंग की। इससे दहशत फैल गई। जानकारी होने पर डॉ. बीरबल के साथ ही सदर कोतवाल अतुल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

घटनास्थल पर मिले कारतूस के कई खोखे

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कारतूस के कई खोखे मिले। भाजपा नेता के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ने खंगाला। इसमें दो हमलावर घर में घुसकर फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं।

ये दोनों हमलावर बाइक से पहुंचे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों को चिह्नित करके उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें