फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: देखा है गूगल ब्वॉय कौटिल्य का ये टैलेंट?

Sat, 10 Jan 2015 01:25 PM IST
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञान का विपुल भंडार खुद में समेटने वाले गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित ने जब पुस्तक मेले के मंच पर ठुमके लगाए तो उनके साथ पंडाल में मौजूद बच्चों के भी कदम थिरक उठे।
विज्ञापन


कौटिल्य को कथक, हिपहॉप और डांस की अन्य विधाओं में महारथ हासिल है। इसके बाद गूगल ब्वॉय ने लोगों के सवालों के जवाब बारीक से बारीक जानकारी देकर अपनी विलक्षण प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिस पर दर्शकों की तालियां बज उठीं।

देश-विदेश में कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके गूगल बॉय को जुलाई में भारत गौरव सम्मान मिलेगा। यह सम्मान उन्हें ऑस्ट्रिया में दिया जाएगा। कौटिल्य से मिलने के लिए खासी संख्या में दर्शक शुक्रवार को पुस्तक मेले में पहुंचे।
विज्ञापन

ड्रीम के साथ खोल दी स्पेस साइंस

कौटिल्य से जब उसका ड्रीम पूछा तो उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष यात्री (एस्ट्रोनॉट) बनना चाहता हूं। साथ ही यूनिवर्स, गैलेक्सी, ब्लैक होल और अंतरिक्ष अभियानों से जुड़ी तमाम बारीक जानकारी साझा कर दी।

खेलों में कौटिल्य की विशेष रुचि है। शतरंज का माहिर और मेडलिस्ट खिलाड़ी रहा है। इसके अलावा क्रिकेट, शूटिंग और अन्य खेलों में भी रुचि है। कौटिल्य ने बताया कि स्केटिंग पसंदीदा खेल है।

कौटिल्य के सवालों के जवाब देते-देते उनकी टीचर्स व दोस्त थक जाते हैं। गूगल बॉय ने बताया कि मन में उठने वाले सवालों को तुरंत पूछ लेता हूं, कई बार टीचर्स जवाब दे देती हैं, कई बार डांट देती हैं। ऐसे ही दोस्तों को भी मेरे सवालों के जवाब नहीं सूझते।

यह बात दीगर है कि कौटिल्य को गूगल ब्वॉय बनाने के पीछे उसके पिता सतीश शर्मा व मां सुनीता शर्मा की कड़ी मेहनत शामिल है। कौटिल्य की मां सुनीता शर्मा बताती हैं कि खाना सामान्य ही खाता है, लेकिन जंक फूड से परहेज जरूर कराती हूं।
विज्ञापन

वीडियो देख आप भी कहेंगे वाह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें