फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन घरों से नकदी-जेवरात समेत 11 लाख का सामान उड़ाया

Sat, 01 Jun 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-अमावां। शहर कोतवाली और मिल एरिया थाना क्षेत्र मेंं चोरोंं ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए नकदी, जेवरात समेत 11 लाख का सामान पार कर दिया। शहर में इंदिरा नगर चौकी से कुछ दूरी पर चोरी की वारदात हुई। मिल एरिया के सरायं मुगला गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरी की घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि थानेदार और उनके मातहत चोरी की घटनाओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। यही वजह है कि चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


शहर के साकेत नगर निवासी लवलेश साहू की बहन को कैंसर था। उनका लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था। लवलेश ने बताया कि 21 मई को वह परिवार समेत लखनऊ गए थे। बृहस्पतिवार की रात वह लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला था। अंदर गया तो गृहस्थी का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉक भी टूटा था। लवलेश के मुताबिक चोरों ने करीब पांच लाख के जेवरात, कपड़े समेत छह लाख का सामान पार कर दिया। घर से इंदिरा नगर चौकी कुछ ही दूरी पर है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
उधर, मिल एरिया थाना क्षेत्र के सरायं मुगला निवासी सोनू गुप्ता के घर को चोरों ने निशाना बनाया। पीड़ित के भाई महेश गुप्ता ने बताया कि चोर सोने की चेन, दो अंगूठी, पायल व अन्य सामान उठा ले गए। चोरों ने गांव के ही शत्रोहन के घर से भी नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान पार कर दिया। दोनों घरों से करीब पांच लाख की चोरी हुई। चोरी की घटना से लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। उनका कहना है कि हर दिन कहीं न कहीं चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस रात्रिगश्त के नाम पर ढिलाई बरत रही है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें