फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो घरों से लाखों का माल साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने दो घरों से लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली। पीड़ितों ने कैंट, बंथरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कैंट निवासी नायब सूबेदार रणजीत सिंह ने बताया कि वह जीई (वेस्ट) में तैनात हैं। 15 अप्रैल की दोपहर तीन बजे अटल रोड स्थित सैन्य अफसर शुभम सलूजा के मकान के सफाई कर्मचारी ने उन्हें घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि चोरों ने शुभम के घर से नकदी, मैकबुक और कीमती सामान चुरा लिया। उन्होंने कैंट पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बंथरा के खसरवारा गांव निवासी आनंद कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम 4:30 बजे वह परिवार के साथ भांजी के तिलक समारोह में गए थे। अगले दिन लौटने पर मेनगेट व अन्य कमरों के ताले टूटे मिले। चोर लाखों के गहने, बर्तन और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर ले गए। आनंद ने थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें