फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसयूवी की टक्कर से किसान की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव स्थित भिठौली क्रॉसिंग के ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से किसान देवेंद्र कुमार पांडेय (55) की मौत हो गई। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि देवेंद्र के बेटे सचिन पांडेय की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से सीतापुर के तालगांव अंगरासी निवासी देवेंद्र मड़ियांव के फैजुल्लागंज में पत्नी रेखा और बेटों सचिन व नितिन के साथ रहते थे। दोनों बेटे पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि देवेंद्र गांव में खेती-किसानी करते थे। सचिन ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात पिता किसी काम से पैदल निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर सिर के बल दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक एसयूवी लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देवेंद्र के पास से मिले मोबाइल फोन की मदद से परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें