फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर : अब तीन दिन से भी कम समय में हो सकेगा पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन

Thu, 26 Sep 2019 03:47 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश में पासपोर्ट हासिल करने के लिए अब लम्बा इंतेजार नहीं करना पड़ेगा। आने वाले दिनों में आवेदन करने के बाद सात से दस कार्य दिवस में पासपोर्ट आवेदक के हाथ में होगा। ये संभव हो सकेगा विदेश मंत्रालय द्वारा तैयार कराई गई एम पासपोर्ट पुलिस एप के जरिए। इस एप का शुभारंभ पुलिस विभाग और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की मौजूदगी में शनिवार को शाम पांच बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आवास पर करेंगे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा ने बताया कि अभी तक उत्तर प्रदेश में पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन रिपोर्ट आने में 15 से 20 दिन का समय लग जाता है। एम पासपोर्ट पुलिस एप के माध्यम से यही पुलिस सत्यापन 2 से 3 दिनों में संभव हो सकेगा। 

अभी तक सत्यापन के लिए एसपी कार्यालय से संबंधित थाने के बीच मैन्युअल पत्राचार होता है। जबकि पासपोर्ट के लिए आवेदन करते ही संबंधित ज़िले के एसपी कार्यालय को सम्बन्धित व्यक्ति के सत्यापन के लिए रिक्वेस्ट पहुंच जाती है। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक थाने पर टेबलेट उपलब्ध कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब सत्यापन के लिए आवेदन वाले दिन ही रिक्वेस्ट सम्बन्धित थाने को मिल जाएगी, जिसे वो थाने के रजिस्टर से मिलान कर तत्काल पासपोर्ट कार्यालय को अपनी रिपोर्ट भेज सकता है। भौतिक सत्यापन के लिए संबंधित बीट इंचार्ज को मौके पर जा कर एप में डिटेल भरनी होगी। 

ये प्रक्रिया 3 दिनों के भीतर करनी होगी। उन्होंने बताया कि इससे कम समय में लोगों को पासपोर्ट हासिल हो सकेगा। मालूम हो कि देश के तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें