माध्यमिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त वित्त विहीन इंटर कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों को चेक से मानदेय का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए अगले वित्तीय वर्ष के बजट में प्रावधान कर दिया जाएगा।
मानदेय का भुगतान स्कूल प्रबंधन के माध्यम से कराया जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को वित्त विहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों से बातचीत के दौरान यह आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद वित्त विहीन शिक्षकों ने तीन दिन पुराना आंदोलन समाप्त कर दिया है। प्रदेश में करीब 18,000 वित्त विहीन इंटर कॉलेजों में सवा दो लाख के आसपास शिक्षक बताए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आंदोलनरत शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया था।