फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में बच्चों को आकर्षित करने की तैयारी

Tue, 22 Mar 2016 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • बच्चे निकाल सकेंगे अपना अखबार
  • 31 मार्च को बच्चों को दिया जाएगा रिपोर्ट कार्ड 
  • जनपद का शैक्षणिक कैलेंडर तैयार
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों में भी मनोरंजन की तैयारी - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र में परिषदीय स्कूलों के बच्चे गिनती और वर्णमाला के साथ ही मूवी और गानों का आनंद लेते हुए भी दिखेंगे। इतना ही नहीं स्कूल में बच्चे फिल्म देखने और गाने सुनने के साथ ही अपना अखबार भी निकाल सकेंगे।
विज्ञापन


जी हां, बच्चों को आकर्षित करने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद कुछ ऐसी ही तैयारियां कर रहा है। परिषद के शैक्षणिक कैलेंडर में कई अन्य रोचक गतिविधियां शामिल की जा रही हैं। 

दरअसल, कोशिश है कि परिषदीय स्कूलों में बच्चे पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी शामिल रहें, जिससे स्कूल उनके लिए हौव्वा न साबित हो। 
इसके बजाय वे स्कूल में आने के लिए उत्साहित रहें। परिषदीय स्कूलों को ढर्रे पर लाने की कोशिश शुरू की जा रही हैं।

पांच साल बाद बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में वार्षिक परीक्षा के लिए बजट जारी किया गया। अब कोशिश इन स्कूलों में पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए है।
शिक्षा विभाग हर साल शैक्षणिक कैलेंडर जारी करता है। परिषद के कैलेंडर में प्रवेश और परीक्षा जैसा सामान्य कार्यक्रम होता है।
विज्ञापन

पौधारोपण व खेलकूद गतिविधियां भी होंगी शामिल

प्राइमरी स्कूलों में भी मनोरंजन की तैयारी - फोटो : demo pic
इस साल इससे आगे जाकर बच्चों को मूवी दिखाने, बाल अखबार निकालने, स्कूल में पौधारोपण, खेलकूद आदि गतिविधियां शामिल की जा रही हैं। इन गतिविधियों से बच्चों में स्कूल के प्रति लगाव बढे़गा। जनपद का शैक्षणिक कैलेंडर तैयार हो चुका है और होली के बाद जारी हो जाएगा।

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सबसे बड़ी समस्या बच्चों की गैरहाजिरी है। तीन महीने पहले जिलाधिकारी के सर्वे में सामने आया था कि परिषदीय स्कूल के 50 फीसदी बच्चे रोज गैरहाजिर रहते हैं। इसमें सुधार के निर्देश दिए गए थे।

पढ़ाई के साथ ही खेलकूद और मूवी दिखाने जैसी गतिविधियों से बच्चों में स्कूल के प्रति लगाव बढ़ेगा। 31 मार्च को परिषदीय स्कूल के बच्चों को रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चे को फेल करने की मनाही है। 

ऐसे में जिन बच्चों ने सभी पेपर नहीं भी दिए हैं उनको भी अगली कक्षा मिल जाएगी। मगर, बच्चों को परीक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए केवल उन्हीं बच्चों को रिपोर्ट कार्ड दिया जाना है जो परीक्षा में शामिल हुए, शेष को केवल प्रमोट किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें