फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: शौहर के दोस्तों से संबंध न बनाने पर तीन तलाक, आरोपी ने पीड़िता को घर से भगाया

Sun, 29 Dec 2024 10:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में एक रिक्शा चालक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। वो पत्नी पर अपने दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के नशे में घर पहुंचे ई रिक्शा चालक ने अपने दोस्तों से संबंध बनाने के लिए पत्नी पर दबाव बनाया। पीड़िता ने इन्कार किया तो उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पांडेय बाजार चौकी पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पति, सास व ननद पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बताया कि बीते 22 मार्च 2023 को शहबान नाम के युवक से उनकी शादी हुई थी। शादी के एक महीने बाद पीड़िता के भाई से दो लाख रुपये लेकर उनके शौहर ने ई रिक्शा लिया। इसके बाद भी पति, सास अनवरी व ननद जूही लगातार और दहेज लाने का दबाव बनाते रहे। इस बीच पति को शराब की लत लग गई तो मायके वालों ने पैसा देने से इन्कार कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति रात में अक्सर शराब के नशे में उसके दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। गत 21 सितंबर की रात 11 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। उसके दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव बनाया और मना करने पर पीटने के बाद तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। पांडेय बाजार पुलिस चौकी में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी विनीत जायसवाल से शिकायत की। कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें