फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: ट्रक से कुचलकर मासूम की मौत, घर के बाहर खेल ही थी बच्ची

Sun, 29 Dec 2024 10:19 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रुपईडीह (गोंडा)

सार

कौड़िया थाना क्षेत्र के बनगाई में घर के बाहर खेलते समय एक चार वर्षीय मासूम हादसे का शिकार हो गई। मासूम के पिता दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं।
विज्ञापन
मृतक बच्ची व घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के बनगाई में रविवार सुबह घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय मासूम बालिका ट्रक की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


बनगाई गांव निवासी हसन मोहम्मद की चार वर्षीय बेटी सितारुन्निशा रविवार सुबह सात बजे बच्चों के साथ अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पार करते समय वह ट्रक की चपेट में आकर कुचल गई। सितारुन्निशा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ने के लिए घेराबंदी की मगर सफलता नहीं मिली। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के बाबा कमर अली की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं पिता
हादसे का शिकार हुई सितारुन्निशा के पिता मोहम्मद हसन दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं। उनकी तीन बेटियां सितारुन्निशा (04), अनाया (02) और शिफा (तीन माह) अपनी मां के साथ बनगाई में रहती थीं। बाबा कमर अली ने बताया कि रविवार सुबह बहू घर में काम कर रही थी। तभी सितारुन्निशा घर से निकलकर सड़क पर खेलते समय हादसे का शिकार हो गई। सितारुन्निशा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें