फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: बिजली कनेक्शन देने के लिए आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते एसएसओ गिरफ्तार, परिजनों ने किया हंगामा

Wed, 05 Feb 2025 04:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा जिले में बिजली कनेक्शन देने के लिए आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते एसएसओ को गिरफ्तार किया है। इस पर कोतवाली में परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार एसएसओ अम्ब्रेश श्रीवास्तव व हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की गोंडा टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को आवास विकास विद्युत वितरण खंड प्रथम के एसएसओ अम्ब्रेश श्रीवास्तव को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए एसएसओ को कोतवाली लाया गया है। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया।

विज्ञापन


भ्रष्टाचार निवारण संगठन की गोंडा टीम के प्रभारी धनंजय सिंह से जिले के धानेपुर थाने के रेतवागाड़ा निवासी संजीव कुमार शुक्ला ने विद्युत कनेक्शन के एवज में रुपये मांगने की शिकायत की थी। इस मामले में टीम ने यशमय इंटर नेशनल स्कूल के सामने अल-सबाब सैलून पर आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एसएसओ को पकड़ा है।

एसएसओ अंबेडकरनगर जिले के कोतवाली अकबरपुर के मकान नंबर 134 अकबरपुर तमसा मार्ग के निवासी है। गिरफ्तार करने के बाद टीम उन्हें कोतवाली लेकर आई। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को कोतवाली से बाहर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें