फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: अमर किशोर पर पार्टी ने बनाए रखा भरोसा, फिर से बने भाजपा के जिलाध्यक्ष, 1991 से जुड़े हैं पार्टी में

Sun, 16 Mar 2025 09:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, गोंडा

सार

BJP gonda President: भाजपा ने जिले की कमान एक बार फिर अमर किशोर कश्यप बमबम के हाथों में सौंप दी है। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। 

 
विज्ञापन
अमर किशोर बने जिलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने जिले की कमान एक बार फिर अमर किशोर कश्यप बमबम के हाथों में सौंप दी है। भाजपा कार्यालय में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर व पार्टी पदाधिकारियों के बीच जिला चुनाव अधिकारी अशोक सिंह ने अमर किशोर के नाम की घोषणा की। भाजपा ने दूसरी बार अमर किशोर पर भरोसा जताया, जिसके बाद कार्यालय में जश्न का माहौल हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन


मेहनत और समर्पण से एक बार फिर अमर किशोर कश्यप भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का दिल जीतने में कामयाब हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए बीते आठ जनवरी को 21 कार्यकर्ताओं ने अपने बायोडाटा के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया था। वर्तमान जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप व पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी का अलग फार्मेट पर नामांकन पत्र लिया गया था। दो महीने से अधिक समय बीतने के बाद रविवार को जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई। इसमें सहकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जिला चुनाव अधिकारी अशोक सिंह के व्हाट्सएप पर प्रदेश कार्यालय से जिलाध्यक्ष के नाम की सूची भेजी गई। सबके सामने उन्होंने नए जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप के नाम की घोषणा की। मंच पर बैठे तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, कटरा बाजार विधायक बावन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, सूर्यनारायन तिवारी, नीरज मौर्य, संदीप पांडेय आदि ने अमर किशोर कश्यप को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

वर्ष 1991 से भाजपा से जुड़े थे अमर किशोर
शहर के महाराजगंज मोहल्ले में रहने वाले अमर किशोर कश्यप वर्ष 1991 से भाजपा से जुड़े हैं। वर्ष 2011 में उन्होंने भाजपा की सक्रिय सदस्यता लेते हुए बूथ अध्यक्ष का दायित्व संभाला। 2012 में मंडल अध्यक्ष व 2016 में उन्हें जिला महामंत्री बनाया गया। महामंत्री के रूप में उन्होंने मेहनत की बदौलत अलग पहचान बनाई। 15 अगस्त 2021 को तत्कालीन जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी को पद से हटाए जाने के बाद अमर किशोर को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। 14 सितंबर 2023 को अमर किशोर को पहली बार पूर्णकालिक जिलाध्यक्ष बनाया गया। रविवार को उन्हें दूसरी बार जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


विधानसभा व पंचायत चुनाव में कमल खिलाने की जिम्मेदारी
अमर किशोर कश्यप के नेतृत्व में जिले की सभी सात विधानसभा व दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी भाजपा को जीत हासिल हुई। नए कार्यकाल में उन्हें सातों विधानसभा सीटों के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के चुनाव में भाजपा को जिताने की बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। दायित्व मिलने के बाद अमर किशोर कश्यप ने कहा, पार्टी के भरोसा को कायम रखते हुए विधानसभा चुनाव में फिर से कमल खिलाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। कार्यकर्ताओं का सम्मान ही उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें