सीतापुर भाजपा अध्यक्ष राजेश शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला।
तमाम तरह की अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी हाईकमान ने राजेश शुक्ला पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टीजनों ने उनको बधाई दी है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को देर शाम जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी गई। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री द्वारा राजेश शुक्ला को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय ने सीतापुर पहुंचकर एक कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने भी जिलाध्यक्ष को बधाई दी। इस दौरान एमएलसी पवन सिंह चैहान, जिला प्रभारी नीरज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, विधायक निर्मल वर्मा, ज्ञान तिवारी निर्मल वर्मा, आशा मौर्य, मनीष रावत, रामकृष्ण भार्गव तथा अवध क्षेत्र महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. गोदावरी मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, सुधाकर शुक्ला, नीरज वर्मा झल्लर, नैमिष रतन तिवारी, संजय मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
सभासद से शुरू हुए सफर में दूसरी बार अहम जिम्मेदारी
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने 1995 से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी। 1995 में वह इस्माइलपुर वार्ड से सभासद चुने गए थे। 2017 के नगर निकाय चुनाव में सीतापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था, जिसमें सपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी थी, हालांकि चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर सके। इसके बाद 2019 में पार्टी के महामंत्री बनाए जाने पर उन्होंने सदस्यता अभियान के प्रभारी के रूप में बेहतर परिणाम दिए। 2022 के विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र महोली और 2023 के नगर निकाय चुनाव में सीतापुर से अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की, लेकिन टिकट न मिलने पर अपना धैर्य बनाए रखा और निष्ठा से पार्टी हित में काम करते रहे। सिधौली नगर निकाय का प्रभारी बनाए जाने के बाद वहां पहली बार भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके बाद 2023 में इन्हें पहली बार जिलाध्यक्ष बनाकर अहम जिम्मेदारी दी गई थी।