फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हिरासत में युवक की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ के दो दरोगा व एक पुलिसकर्मी निलंबित

Thu, 06 Nov 2025 12:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा जिले में युवक की हिरासत में मौत मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में दो दरोगा व एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
मृतक संजय व रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे सुरक्षा बल की हिरासत में मोतीगंज के किनकी गांव निवासी संजय की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोपों की जद में आए आरपीएफ के उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार, करण सिंह यादव तथा कांस्टेबल अमित कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। आरपीएफ के डीआईजी चंद्रमोहन मिश्र का कहना है कि यह कार्रवाई प्रथमदृष्टया आरोप पर की गई है। मामले की विस्तृत जांच चल रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे आरपीएफ ने चोरी के आरोप में संजय को हिरासत में लिया था। बताया गया कि पूछताछ के दौरान तबीयत बिगड़ने पर संजय को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

इस मामले में बुधवार को मृतक के भाई राजू सोनकर ने आरपीएफ कर्मियों पर हिरासत के दौरान पिटाई करके मार डालने का आरोप लगाते हुए हत्या की तहरीर दी थी। इस पर कोतवाली नगर में तीनों आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच कोतवाली नगर पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि ने की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात। - फोटो : amar ujala
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि राजेश सिंह ने बृहस्पतिवार को किनकी गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। साथ ही कहा कि परिजनों को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा। सरकार इस मामले में पूरी तरह से गंभीर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें