फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में सर्दी का आगमन, इन 12 जिलों में 15 डिग्री के नीचे गया रात का तापमान, जारी हुए पूर्वानुमान

Thu, 06 Nov 2025 08:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में सर्दी का आगमन हो चुका है। रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने वाली है। 
विज्ञापन
कई जिलों में सुबह शाम दिखता है कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश में अब धीरे धीरे रातें सर्द होनी शुरू हो गई हैं। बुधवार को प्रदेश भर में पूरब से पश्चिम तक के लगभग 12 जिलों में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। बुधवार का प्रदेश भर में माैसम साफ रहा और दिन में गुनगुनी धूप खिली।

विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में प्रदेश भर में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी। हालांकि दिन के अधिकतम तापमान में अभी कोई खास बदलाव का पूर्वानुमान नहीं है। वहीं पूर्वांचल और तराई के इलाकों में सुबह के वक्त धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है।

बुधवार को बाराबंकी, कानपुर शहर, इटावा, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, अमेठी, बरेली, मुजफ्फर नगर, मेरठ, बुलंदशहर में रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे लुढ़क गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों में प्रदेश भर में रात के पारे में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के संकेत हैं। तराई व पूर्वांचल में सुबह के वक्त धुंध व कोहरे का असर भी दिखाई देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में अब रातें होंगी ठंडी, सुबह बढ़ेगा कोहरा

राजधानी में बुधवार को दिन में गुनगुनी धूप रही। दिन के तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़त रही। इसके बावजूद माैसम सुहाना रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में अगले तीन-चार दिन में रात के पारे में 3 से 5 डिग्री की गिरावट के संकेत हैं। वहीं, सुबह के वक्त धुंध व कोहरे का असर भी बढ़ेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री की बढ़त के साथ 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें