फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गरीबों के जनधन खातों में धन ही धन, जनधन खातों में सर्वाधिक पैसा पूर्वी यूपी के जिलों में

Thu, 02 Jan 2025 10:53 AM IST
ishwar ashish अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ

सार

जन धन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों में गोंडा में सबसे ज्यादा 2,809 करोड़ रुपये जनधन खातों में जमा है। जानें- इस योजना के तहत कितने खाते निष्क्रिय हैं और कितनों में एक भी पैसा नहीं है।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के गरीबों का जीरो बैलेंस पर राष्ट्रीयकृत बैंकों और पोस्ट ऑफिस में खाता खोलने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत की गई थी। देशभर के कुल खातों में 18 फीसदी हिस्सेदारी के साथ यूपी पहले स्थान पर है। इसमें भी सबसे ज्यादा रकम पूर्वी यूपी के जिलों में जमा है।
विज्ञापन


अब खास बात यह है कि आकांक्षात्मक जिलों में शामिल गोंडा जनधन खातों में जमा के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर है। यहां के जनधन खातों में 2800 करोड़ रुपये जमा हैं। जबकि इससे बड़े जिले प्रयागराज, जौनपुर और प्रतापगढ़ क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। कानपुर, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद जैसे और बड़े शहर तो टॉप टेन में भी नहीं हैं।

ये भी पढ़ें - लखनऊ हत्याकांड: हत्याओं के बाद बाप को स्टेशन छोड़ा, जानिए दो दिनों में क्या कुछ हुआ होटल के कमरे में
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: इस दिन से प्रदेश में करवट लेने जा रहा है मौसम, बर्दाश्त कर लें बस थोड़ी दिन की सर्दी, जानिए पूर्वानुमान


वहीं प्रदेश में जमा कुल रकम की बात करें तो यहां के 9.57 करोड़ जनधन खातों में 50 हजार करोड़ रुपये हैं। इनमें से भी 2.33 करोड़ खाते निष्क्रिय हैं और 76 लाख खातों में एक भी पैसा नहीं है। प्रदेश में 12 जिले ऐसे हैं, जहां जनधन खातों में जमा रकम 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इनमें अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हरदोई, जालौन, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर और वाराणसी हैं।

जनधन खातों में सबसे अमीर पांच जिले
जिला जनधन खातों में जमा रकम
गोंडा 2,809 करोड़ रुपये
प्रयागराज 1,928 करोड़ रुपये
जौनपुर 1,505 करोड़ रुपये
प्रतापगढ़ 1,373 करोड़ रुपये
वाराणसी 1,272 करोड़ रुपये
विज्ञापन

अयोध्या की सबसे तेज छलांग

जनधन खातों में जमा के मामले में सबसे तेज छलांग अयोध्या ने लगाई है। यहां जनधन खातों में 1,091 करोड़ रुपये जमा हैं, जबकि तीन साल पहले ये रकम लगभग 700 करोड़ रुपये थी। इसका अर्थ ये हुआ कि निम्न व गरीब तबके के पास पैसे की आमद बढ़ी है। इसलिए उनके बैंक खातों में लगभग 400 करोड़ रुपये ज्यादा जमा हुए हैं।

तीन महीने में 900 करोड़ हुए जमा
केवल तीन महीने में प्रदेश के जनधन खातों में लगभग 900 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। जो जनधन खाते वर्ष 2014 में खोले गए थे, उनमें से 1.66 करोड़ खातों की केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जनधन खातों में सबसे गरीब पांच जिले
जिला जनधन खातों में जमा रकम
मैनपुरी 175 करोड़ रुपये
ललितपुर  197 करोड़ रुपये
हापुड़ 199 करोड़ रुपये
चित्रकूट  201 करोड़ रुपये
शामली 215 करोड़ रुपये


जीरो बैलेंस जनधन खाते वाले शीर्ष पांच जिले
जिला खातों की संख्या
गोंडा  1.99 लाख
गोरखपुर 1.88 लाख
जौनपुर    3.12 लाख
कुशीनगर 2.76 लाख
आजमगढ़ 2,51 लाख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें