फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा : धौंस जमाकर मेडिकल स्टोर से वसूली करने वाले नकली मेडिकल अफसर को पुलिस ने दबोचा

Tue, 09 Apr 2019 11:24 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
छपिया थाना क्षेत्र में मेडिकल अफसर बन कर दवा की दुकानों पर वसूली करने वाले एक व्यक्ति को छपिया पुलिस ने पब्लिक के सहयोग से गिरफ्तार किया है। पकड़े गये व्यक्ति से नकदी सहित अवैध कागजात पाया गया है। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह ग्यारह बजे छपिया थाना के परसा तिवारी तथा कुनगईया में भूपेश मेडिकल स्टोर से एक हजार, शुक्ला मेडिकल स्टोर से बारह सौ तथा चमन मेडिकल स्टोर से एक हजार रुपये वसूली करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित सुभाष चंद तिवारी, निरंकार शुक्ला, भूपेश मिश्र ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि एक युवक बोलेरो से आया और अपने को डा.शमीर चौधरी चीफ मेडिकल अफसर बता कर दबिश में उक्त धनराशि की वसूली की और अपनी आईडी दिखाया जिसमें फोटो नहीं लगा था। 
Trending Videos
विज्ञापन

उस आईडी पर मिनिस्ट्री ऑफ मेडिकल एसोसिएशन आफ इंडिया लिखा था। जाने के बाद जब लोगों को शक हुआ तो उसके मोबाइल पर संपर्क साधा तो बंद मिला। फिर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक छपिया श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को चौकी इंचार्ज बभनान राजकुमार सिंह, कांस्टेबल धर्मवीर यादव, जगेश्वर गौड़ ने बभनान रेलवे स्टेशन के पीछे से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम सियासत हुसैन पुत्र सफदर हुसैन निवासी लक्ष्मी बाई नगर नगर पंचायत बभनान थाना पैकोलिया जनपद बस्ती बताया। आरोपी युवक के पास तलाशी में कुल 62 सौ रुपये मिला  है। साथ में आधारकार्ड तथा पैन कार्ड भी मिला। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें