फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों से बोले डीएम, सुधर जाओ नहीं तो बिना आरोप के जेल भेज दूंगा

Wed, 05 Apr 2017 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा डीएम जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रमोटी पीसीएसी अफसर नही हूं मेरा नाम खराब किया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। मुझे पता है कि कहां क्या चल रहा है। सुधर जाओ नही तो बिना आरोप के सीधे जेल भेजूंगा।
विज्ञापन


यह चेतावनी सोमवार को जनता दर्शन में गोंडा के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए दी। उन्होंने चारागाह की जमीन के नाम पर घूस मांगने वाले लेखपाल को पुलिस के हवाले कर दिया।

सोमवार की सुबह दस बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन जनसमस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान लोहिया आवासों को दिलाने के नाम पर गरीबों से रिश्वत लेने की शिकायत पहुंची तो डीएम का पारा सातवें आसमान पहुंच गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

चारागाह की जमीन के ‌ल‌िए मांगे पांच लाख

आरोपी लेखपाल संतोष पुल‌िस की ह‌िरासत में - फोटो : amar ujala
धानेपुर निवासी इमामुद्दीन की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कहा कि मुझे पता है कि विकास भवन में क्या चल रहा है लेकिन अब सुधर जाओ। मेरा नाम बदनाम किया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

सीधे जेल भेजूंगा। एक ग्रामीण ने चारागाह के ‌ल‌िए लेखपाल के र‌िश्वत मांगने की श‌िकायत की तो डीएम ने तुरंत कोतवाल को बुलाकर पुल‌िस के हवाले कर ‌द‌िया।

जनता दर्शन के दौरान प्रदीप शुक्ला ने आरोप लगाया कि उनके पैतृक गांव मुजेहना ब्लॉक  के नौसी गांव में वह गौशाला बनाना चाहता है। इसके लिए गांव में पड़ी गौचर भूमि(चारागाह) को गौशाला के नाम दर्ज कराने की मांग की तो लेखपाल संतोष शर्मा ने उनसे पांच लाख रुपये मांगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें