फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में भाजपा सांसद बृजभूषण पर आरोप तय, अब चलेगा मुकदमा

Fri, 10 May 2024 06:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों से यौन शोषण के मामले में आरोप तय हो गए हैं। अब उस पर मुकदमा चलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष व कैसरगंज से बहुचर्चित भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के मामले में दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आरोप तय कर दिये हैं।

विज्ञापन


राउज एवेन्यू जिला न्यायालय में अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत ने पांच महिला पहलवानों के आरोपों को सही पाते हुए डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी सहायक सचिव विनोद तोमर पर आरोप गठित करने का आदेश दिया।



ये भी पढ़ें - 'अब भारत में पटाखा भी फूटता तो पाकिस्तान सफाई देता है, कहीं सर्जिकल स्ट्राइक न हो जाए'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रियंका का भाजपा पर तगड़ा हमला, बोलीं- हम 13 रुपये में चीनी और 15 लाख देने के झूठे वादे नहीं करते
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को कोर्ट से जमानत पहले ही मिल चुकी है। मामले की विवेचना के बाद दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धाराओं 354, 354-ए, 354-डी, 506(1) व 109 में चार्जशीट दाखिल की थी।

बचाव पक्ष और अभियोजन की दलीलों के बाद कोर्ट ने चार्ज फ्रेमिंग का आदेश दिया है। आरोप तय होने से बृजभूषण शरण सिंह व विनोद तोमर पर मुकदमा चलने का रास्ता साफ हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें