फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Wed, 31 Jul 2024 02:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

गोंडा जिले के बभनान गौर मार्ग पर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में एक की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को रौंद दिया जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कार्पियो सवार मौके की नजाकत भांपते हुए गाड़ी छोड़ भाग खड़ा हुआ।

विज्ञापन


बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के लेदवा गांव निवासी नंद गोपाल पांडेय (35) अपने पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से छपिया थाना क्षेत्र के चकिया गांव रिश्तेदार के घर जा रहे थे। बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बभनान-गौर मार्ग पर सोनवालिया चौराहे के निकट पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो मोटर साइकिल को रौंदते हुए आगे बढ़ गई।

ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा सत्र में लो वोल्टेज और खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर सत्ता पक्ष-विपक्ष में नोकझोंक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमर उजाला पड़ताल: छह महीने में कैंसर की 20 नई दवाएं, तीन लाख रुपये तक की एक डोज, जानें- क्यों होती हैं इतनी महंगी


घटना में नंद गोपाल पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी गीता उर्फ अंजलि (32) गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर घंटे भर बाद पहुंची बस्ती जिले के गौर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया व घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं, छपिया पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें