फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: नदी में भैंस नहला रहे किशोर को खींच ले गया मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप

Sun, 22 Jun 2025 04:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में सरयू नदी में भैंस नहला रहे एक किशोर को मगरमच्छ खींच ले गया। इससे हड़कंप मच गया। गोताखोर किशोर की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
किशोर को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले की उमरी बेगमगंज के ग्राम पंचायत सोनौली मोहम्मदपुर में भिखारीपुर सकरौर तटबंध स्पर नंबर पांच के सामने सरयू नदी (घाघरा) में भैंस नहलाने गए एक किशोर को मगरमच्छ खींच ले गया।

विज्ञापन


सोनौली मोहम्मदपुर चैलहन पुरवा बच्चीमाझा निवासी राजा बाबू यादव रविवार को दोपहर बाद सरयू नदी में अपने मवेशियों को नहलाते हुए नदी पार कर रहे थे। इसी बीच वहां पहले से ही रह रहे मगरमच्छ ने उनको दबोच लिया। जब तक लोग बचाव का प्रयास करते तब तक मगरमच्छ उसे खींच ले गया।
विज्ञापन


इसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। एसडीएम राजीव मोहन सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए हैं। गोताखोर किशोर की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें