फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: पश्चिमी और तराई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 20 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

Sun, 22 Jun 2025 04:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Weather Update: पश्चिमी और तराई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। आगे पढ़ें और जानें अपने जिले का हाल...
विज्ञापन
लखनऊ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में पश्चिमी और तराई हिस्सों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम के 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। तराई और पश्चिम के 20 जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं रविवार को बुंदेलखंड के ललितपुर में सर्वाधिक 132 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का दायरा पूरब और तराई होते हुए अब पश्चिम तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग में सोमवार के लिए प्रदेश के पश्चिमी और तराई हिस्सों के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा जैसे 10 जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

वहीं 20 अन्य जिलों के लिए गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी हिस्सों में रविवार और सोमवार को थोड़ा थमने के बाद, मंगलवार से समूचे प्रदेश में बारिश फिर से जोर पकड़ेगी।

बुंदेलखंड में मध्यम बारिश  देखने को मिली

रविवार को बुंदेलखंड के ललितपुर में सर्वाधिक 132 मिमी बारिश दर्ज की गई। साथ ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी तराई के जिलों, मध्य इलाकों और बुंदेलखंड में हल्की से मध्यम बारिश  देखने को मिली।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को नेपाल और उत्तराखंड से सटे तराई जिलों में भारी बारिश के संकेत हैं। उन्होंने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश के पूर्वी, तराई और पश्चिम इन सभी इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं अच्छी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। 

इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद व आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात के लिए ऑरेंज अलर्ट

फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया व आसपास के इलाकों में मेघगर्जन व वज्रपात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें