फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इटौंजा और माल क्षेत्र में घटने लगा गोमती का पानी

विज्ञापन
बाढ़ से परेशानी।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब/माल। इटौंजा और माल क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों में शुक्रवार से गोमती नदी का जलस्तर घटने लगा है। हालांकि, पानी घटने की रफ्तार अभी काफी धीमी है, लेकिन अगले 24 घंटे में इसमें तेजी आने की उम्मीद है। इससे बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

इटौंजा के बाढ़ प्रभावित गांव अकड़रिया खुर्द, अकड़रिया कला, लासा, सुल्तानपुर, बहादुरपुर, हीरापुरवा और चंद्रिका देवी मंदिर के आसपास पानी उतरने के निशान दिखने लगे हैं। जलस्तर घटने से मंदिर के पास के करीब 300 दुकानदारों को व्यापार दोबारा शुरू करने की उम्मीद है।
लासा निवासी देवी और अकड़रिया के संतोष ने बताया कि पानी धीरे घट रहा है, लेकिन जल्द राहत मिलने की उम्मीद से खुशी है। तहसीलदार शरद सिंह के अनुसार, अब तक 1,500 राशन किट वितरित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

उधर, माल क्षेत्र के बदइयां, टिकरी कला, मंझौवा, मंझी, निकरोजपुर, बसहरी और बहरौरा में खेतों से पानी घटना शुरू हो गया है। किसान रज्जन, राजाराम, विजय सिंह और देशराज ने बताया कि शुक्रवार को जलस्तर करीब तीन इंच घटा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि 10 दिन में बाढ़ से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।
हालांकि, बाढ़ के कारण किसान अगैती सरसों, मसूर, आलू, मटर और चने की बोवाई नहीं कर पाएंगे। ग्रामीणों ने मच्छरजनित समेत अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए शासन से समुचित इंतजाम करने की मांग की है।

बाढ़ से परेशानी।

बाढ़ से परेशानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें