फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लंदन की टेम्स की तरह होगी गोमती नदी, रिवर फ्रंट पर होगा बहुत कुछ खास

Fri, 03 Jun 2016 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मंत्री ‌शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोमती रिवर फ्रंट का पहला जोन दो अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यहां साइकिल, जॉगिंग और वॉकिंग ट्रैक, खेलों के लिए मैदान, लेक और ग्रीन बेल्ट बनाई जा रही हैं, जो प्रमुख आकर्षण होंगे। 
विज्ञापन


सीएम अखिलेश का लक्ष्य लखनऊ की गोमती के रिवर फ्रंट को लंदन में टेम्स नदी के रिवर फ्रंट की तरह बनाकर नदी को साफ करना है। जैसा ही काम लखनऊ में गोमती नदी पर किया जा रहा है।

यहां करवाए जा रहे काम सीएम अखिलेश के प्राथमिकता के प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इन्हें समय पर और पूरी क्वालिटी के साथ करने के लिए एजेंसियों को कड़े निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं।
विज्ञापन


खास बात है कि जिस जोन को अक्टूबर में शुरू करने की बात कही गई है, वहां चल रहे कार्यों की धीमी गति के लिए सिंचाई विभाग ने कंपनियों को उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की चेतावनी दे चुका है। ऐसे में दो अक्टूबर की डेड लाइन हासिल करना कंपनियों के अब तक काम को देखते हुए बहुत मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन

ओपन स्ट्रीट मार्केट किए जा रहे हैं तैयार

मंत्री ‌शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
रिवर फ्रंट डवलपमेंट को ला-मार्टीनियर बंधे से आगे जनेश्वर मिश्र पार्क के निकट मौजूद उत्तर रेलवे के ब्रिज तक विस्तार देने के लिए सिंचाई विभाग को सरकार ने निर्देश दिए हैं। 

वहीं पूरे कार्यों में लखनऊ की पहचान नजर आए, इसका ध्यान स्थापत्य में रखा जा रहा है। इन स्थानों पर खरीदारी के लिए भी ओपन स्ट्रीट मार्केट तैयार किए जा रहे हैं।

वहीं, खेल मैदान, लेक, म्यूजिकल फाउंटेन, पुलों का इलूमिनेशन भी इन कार्यों का हिस्सा है। सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को गोमती रिवर फ्रंट कार्यों का अवलोकन किया। 

इस दौरान प्रमुख सचिव आलोक  रंजन और सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव दीपक सिंघल ने भी कार्यों और उनकी गति का विश्लेषण किया।

रिवर फ्रंट के गोमती बैराज से ला-मार्टीनियर बंधे तक कराए जा रहे डवलपमेंट कार्यों का जायजा लिया गया। राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर और सिंचाई विभाग के इंजीनियर भी इस दौरान शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें