फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिजली के नए कनेक्शन देने में गोमतीनगर जोन अव्वल

विज्ञापन
नए कनेक्शन के लिए स्थलीय निरीक्षण करती वर्टिकल सिस्टम की टीम। 
विज्ञापन
लखनऊ। वर्टिकल सिस्टम में आवेदकों को बिजली के नए कनेक्शन मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है, हालांकि नए कनेक्शन की कतार में करीब 1500 आवेदक हैं। इनमें कई आवेदक नई व्यवस्था के लागू होने से पहले के भी हैं। सोमवार को लखनऊ मध्य, जानकीपुरम, गोमतीनगर जोन में 22 आवेदकों के घर, दुकान व कार्यालय को मीटर लगाकर नए कनेक्शन जारी किए गए। दूसरी ओर जानकीपुरम व अमौसी जोन के कुल 400 आवेदकों के कनेक्शन स्थल की जांच हुई। जांच रिपोर्ट मंगलवार को पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। इससे आवेदक कनेक्शन शुल्क जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

वर्टिकल सिस्टम के तीसरे दिन सोमवार को गोमतीनगर जोन नए कनेक्शन देने में सबसे आगे रहा। मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि शनिवार से सोमवार तक कुल 73 कनेक्शन के नए आवेदन आए और वर्टिकल के पहले के 226 अन्य थे। इनमें से 34 की जांच कराई गई और 15 आवेदकों को मीटर लगाकर कनेक्शन दिया गया। इनमें भैसोरा गोमतीनगर विस्तार निवासी शिवेंद्र कुमार सिंह, श्रेष्ठ त्रिपाठी, शालीमार वन वर्ल्ड की नेहा, गोकुल विहार के मनोज कुमार सिंह, लोनापुर की रेनू सिंह, शालीमार की शिवांगी गर्ग, गोमतीनगर विस्तार की रेनू यादव, विनीतखंड के अंशुमान त्रिपाठी, चिनहट के बाबू खान व किरन देवी आदि हैं। उधर, जानकीपुरम के मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने कहा कि 300 आवेदकों के कनेक्शन स्थल की जांच रिपोर्ट एवं एस्टीमेट मंगलवार को अपलोड किए जाएंगे। एस्टीमेट की रकम जमा करने पर कनेक्शन दे दिया जाएगा। इसी प्रकार अमौसी जोन के जिम्मेदारों ने बताया कि कुल 183 आवेदकों में से 100 के कनेक्शन स्थल की जांच हो चुकी। लखनऊ मध्य में 61 आवेदकों को कनेक्शन देने की प्रक्रिया चल रही है।



लखनऊ मध्य में 246 बिल किए दुरुस्त

मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि गलत बिल के कुल 249 मामले आए जिसमें से सोमवार को 246 शिकायतों का निराकरण किया गया। उधर, अन्य जोन से पता चला कि ऑनलाइन काम करने के लिए कुछ कर्मियों की आईडी अब तक जनरेट न होने के कारण काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जोन में आए फरियादी और इतनों को मिली राहत

जोन शिकायतें निराकरण
जानकीपुरम 107 103

लखनऊ मध्य 96 72
अमौसी 45 40

(नोट : इनमें बिजली संकट, नए कनेक्शन, गलत बिल की शिकायतें शामिल हैं)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें