लखनऊ से दिल्ली जाने की राह मुश्किल हो गई है। यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन गोमती एक्सप्रेस गुरुवार से 11 अक्तूबर तक फिर निरस्त कर दी गई है। गोमती एक्सप्रेस पिछले काफी समय से रद्द चल रही थी, जिसे हाल ही में बहाल किया गया था।
सीनियर डीसीएम शिवेंद्र शुक्ल ने बताया कि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का मरम्मत कार्य किया किया जाना है, जिसके चलते लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली 12419/20 गोमती एक्सप्रेस को निरस्त किया जा रहा है।
छह पैसेंजर ट्रेनें भी 10 तक रद्द
डेमो
- फोटो : डेमो
वहीं परिचालन संबंधी कारणों से उत्तर रेलवे की छह पैसेंजर ट्रेनें 10 अक्तूबर तक निरस्त रहेंगी। सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि 54378/77 बरेली-प्रयाग पैसेंजर, 54251/52 लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर, 54228/54227 रायबरेली ऊंचाहार एक्सप्रेस, 54283/82 सुल्तानपुर-लखनऊ पैसेंजर, 54293/94 प्रतापगढ़-लखनऊ पैसेंजर व 54110/09 फैजाबाद-मुगलसराय पैसेंजर का संचालन निरस्त किया गया है। ट्रेनें बुधवार से ही रद्द हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन पुणे से गोरखपुर के बीच 15 अक्तूबर से जनसाधारण स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 01453 पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन पुणे से 15 अक्तूबर से पांच नवंबर तक हर रविवार को शाम 7.55 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगली रात 10.20 बजे लखनऊ और सुबह 4.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में 01454 गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 17 अक्तूबर से सात नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार सुबह 7.30 बजे गोरखपुर से चलकर दोपहर 1.10 बजे लखनऊ और अगली शाम पांच बजे पुणे पहुंचेगी। ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, कानपुर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड पर रुकेगी। ट्रेन में सामान्य श्रेणी की कुल 22 बोगियां होंगी।
आठ से चलेंगी 12 रद्द ट्रेनें
डेमो
- फोटो : डेमो
वहीं बाढ़ के कारण निरस्त चल रहीं पूर्वोत्तर रेलवे की 12 ट्रेनें आठ अक्तूबर से बहाल होने शुरू हो जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, 12236 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 10 अक्तूबर से चलेगी जबकि 12235 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 12 अक्तूूबर से बहाल होगी।
इसी तरह 12436 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 8 अक्तूबर, 12435 डिबूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 9 अक्तूबर, 15655 कामाख्या-वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 8 अक्तूबर, 15656 वैष्णो देवी कटरा कामाख्या एक्सप्रेस 11 अक्तूबर, 15715 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस 10 अक्तूबर, 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस 9 अक्तूबर, 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 9 अक्तूबर, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 8 अक्तूबर, 19710 कामाख्या-जयपुर एक्सप्रेस 12 अक्तूबर व 19709 जयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस 9 अक्तूबर से बहाल हो जाएगी।