फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती बैराज पर खतरा बरकरार, धंस सकती है दोनों ओर की सड़क

Mon, 12 Dec 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गोमती तट की जमीन में दरार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोमती बैराज पर खतरा बरकरार है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का बचा-खुचा ढांचा भी शनिवार रात ढह गया। वहीं समतामूलक चौराहे की ओर भी तट की जमीन फट गई। इससे यह हिस्सा धसक सकता है। जानकारों का कहना है कि अंडरपास काम इस रिस्क को और बढ़ाएगा। 
विज्ञापन


अगर जमीन धसकी तो पुल के दोनों छोर पर करीब 50-50 मीटर सड़क धंस सकती है। बहरहाल अंडरपास का काम रोक दिया गया है। रविवार को लगातार दूसरे दिन बैराज पर ट्रैफिक बंद रहा।

इस सबके बावजूद सिंचाई विभाग का दावा है कि पुल को कोई खतरा नहीं है और सोमवार को इसपर यातायात बहाल कर दिया जाएगा। दूसरे छोर पर भी पुल से नदी तक बनी मजबूत दीवार को तोड़ दिया। गोमती तट पर अंडरपास बन रहा है।
विज्ञापन


इस अंडरपास में पुलिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है। दरअसल अंडरपास के रेडिमेड ढांचे को ड्रिलिंग के बाद पुलिंग टेक्निक से एडजस्ट कर दिया जाता है।
अंडरपास के काम के दौरान ही बाढ़ नियंत्रण कक्ष शनिवार दोपहर ढहा था।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष वाली साइड की तरह ही दूसरे छोर पर भी पुल से नदी तक तक बनी मजबूत दीवार को अंडरपास की पुलिंग के लिए तोड़ दिया गया है। यहां पर भी सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया। यहां पर काम करने वाली नंदा एंड कंपनी का साइट ऑफिस है। जमीन फटने के बाद इस ऑफिस को शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

दोनों छोर पर धंस सकती हैं सड़क

बाढ़ ‌न‌ियंत्रण कक्ष का बचा हुआ ‌ह‌िस्सा भी ढहा - फोटो : amar ujala
गोमती बैराज एक ओर समता मूलक चौक और दूसरी ओर डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहे से मिलता है। इन दोनों और बैराज से चौराहे को जोड़ने वाली सड़क की लंबाई करीब 50-50 मीटर है। 

अंडरपास बनाने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों का भी मानना है कि बैराज पुल को कोई नुकसान नहीं है, पर अंडरपास के कारण सड़क को खतरा है और यह बैठ सकती है। यदि सड़क बैठेगी तो फिर बैराज पुल पर यातायात बंद होगा। 

इसकी मरम्मत में करीब एक माह का समय लगेगा और तब तक ट्रैफिक बंद रहेगा। बैराज पर शनिवार दोपहर बाद बाढ़ नियंत्रण कक्ष के ढहते ही यातायात बंद कर दिया गया था। 

इसके बाद से अब कालिदास चौक और डालीबाग की ओर से जाने आने वाला ट्रैफिक दस नब्बे चौराहा से गांधी सेतु और अंबेडकर पुल से होकर गोमती नगर की ओर जा रहा है।

इसी तरह उधर से आने वाला ट्रैफिक भी अब इन्हीं दोनों पुल से डालीबाग और कालिदास मार्ग और चौक की ओर आ पा रहा है।रविवार को भी गोमती बैराज पुल पर रिवर फ्रंट का काम ठप रहा। मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि अभी काम शुरू करने का आदेश नहीं मिला है।

कोई अफसर मौके पर उनसे मिलने नहीं आया है।वहीं अंडरपास का काम करने वाली कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा कि जब सिंचाई विभाग से उनको काम शुरू करने का आदेश मिलेगा तो वह शुरू कर देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें