वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि मल्हौर-डालीगंज खंड में इंजीनियरिंग कार्य के कारण 23 से 30 सितम्बर तक मंगलवार को छोड़कर गाड़ियों का संचालन प्रभावित होगा। इसमें 64271 बाराबंकी-ऐशबाग मेमू डालीगंज से चलाई जाएगी। बाराबंकी से डालीगंज के बीच गाड़ी कैंसिल रहेगी।
64234 लखनऊ जंक्शन बाराबंकी मेमू डालीगंज में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 64273 बाराबंकी लखनऊ जंक्शन मेमू गाड़ी डालीगंज से ही चलाई जाएगी तथा बाराबंकी-डालीगंज के बीच कैंसिल रहेगी। इसी क्रम में 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ से 45 मिनट की देरी से संचालित होगी।