फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती एक्शन परिवार करेगा गोमा को निर्मल

Fri, 15 Nov 2013 02:02 AM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा एक्शन परिवार की तर्ज पर अब गोमती के लिए भी गोमती एक्शन परिवार का गठन किया गया है।
विज्ञापन


ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद मुनि ने बताया कि गोमती एक्शन प्लान के लिए पूर्व आईएएस अधिकारी और राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र के पिता जयशंकर मिश्र को सर्वेसर्वा बनाया गया है।

गोमती एक्शन परिवार अब नदी के संरक्षण के लिए लगातार काम करेगा। स्वामी चिदानंद ने राज्यमंत्री डॉ.एसपी यादव से भी मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को भरोसा दिलाया कि वे पर्यावरण संरक्षण में पूरी मदद करेंगे।
विज्ञापन


गंगा एक्शन परिवार और परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानंद इन दिनों राजधानी आए हुए हैं।

गंगा एक्शन परिवार की ओर से बताया गया कि गोमती संरक्षण के लिए अब गोमती एक्शन परिवार बनाया गया है।

जिसके जरिये गोमती की स्वच्छता और संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्थाओं की मदद की जाएगी।

इसको लेकर पूरी समिति का गठन किया जाएगा। गोमती किनारे पौधरोपण और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जयशंकर मिश्र को इस परिवार के संचालन की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


वहीं स्वामी चिदानंद से मुलाकात में राज्यमंत्री एसपी यादव ने कहा कि सरकार गोमती को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गंगा, यमुना और गोमती प्रदेश की जीवन रेखा है।

मुलाकात के दौरान हरिद्वार के कालीपीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी, परमार्थ निकेतन के निदेशक राममहेश मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें