फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोल्डन ओक्स बना रफ्तार का राजा

विज्ञापन
आर्मी कमांडर कप विजेता गोल्डेन ओक्स के मालिक मो. अबदुल्ला और जॉकी दीपक को कप देते मध्य कमान के
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ रेसकोर्स के 1000 मीटर ट्रैक पर रेस शुरू होेते ही सभी घोड़े हवा से बातें करने लगे, लेकिन आधा ट्रैक पूरा होते ही गोल्डन ओक्स बिजली की तेजी से आगे बढ़ा और सभी प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से मात देते हुए आर्मी कमांडर कप अपने नाम कर लिया। गोल्डन ओक्स पर सवार जॉकी दीपक की खुशी देखते ही बनीं। थारोब्रीड घुड़दौड़ में एंजेल इन माई हार्ट (जॉकी- हर्ष) को दूसरा और चोपिन (जॉकी- मोनू) को तीसरा स्थान मिला। इससे पहले इंडियन ब्रीड रेस का आयोजन किया गया। इसमें शान-ए-अजीम (जॉकी- मयंक) पहले, अलोहा (जॉकी- मोनू) दूसरे और स्प्रिचुअल फोर्स (जॉकी- विनोद) तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

सबसे प्रतिष्ठित रेस का आनंद उठाने के लिए सैकड़ों की तादात में प्रशंसक घुड़दौड़ का लुत्फ उठाने पहुंचे। रेस के बाद प्रशंसकों के बीच रोमांचक मुकाबले भी आयोजित किए गए। इसके अंतर्गत बेस्ट हैट (जेंटलमैन) का खिताब सूफियान सिद्दीकी और बेस्ट हैट (लेडी) का खिताब रितु पुंडीर ने जीता। इसके अलावा बेस्ट ड्रेस्ड (जेंटलमैन) का खिताब लेफ्टिनेंट कर्नल सिद्धार्थ विक्रम सिंह और बेस्ट ड्रेस्ड (लेडी) का खिताब जोत्सना हबीबउल्लाह। मेड फॉर इच अदर का खिताब (यंग कपल) में मिस्टर एंड मिस निशांत सोलंकी और मेड फॉर इच अदर का खिताब (सीनियर कपल) लेफ्टिनेंट जनरल एके मिश्रा व मीरा मिश्रा की जोड़ी ने जीता।

परिणाम एक नजर में (इंडियन ब्रीड)

घोड़े का नाम/स्थान मालिक
जॉकी
धनराशि

शान ए आजिम (प्रथम)
जेएन माथुर
मयंक कोरी

5000

अलोहा (द्वितीय)
अमर हबीबउल्लाह
मोनू

3000

स्प्रिचुअल फोर्स (तृतीय)
जेएन माथुर
विनोद सिंह

2000

थारोब्रीड
घोड़े का नाम/स्थान मालिक का नाम
जॉकी
धनराशि

गोल्डन ओक्स (प्रथम)
मो. अब्दुल्ला
दीपक
10000

एंजेल इन माई हार्ट (द्वितीय) जेएन माथुर
हर्ष
7000

चोपिन (तृतीय)
अमर/सूफियान मोनू
4000

आर्मी कमांडर कप विजेता गोल्डेन ओक्स के मालिक मो. अबदुल्ला और जॉकी दीपक को कप देते मध्य कमान के

आर्मी कमांडर कप विजेता गोल्डेन ओक्स के मालिक मो. अबदुल्ला और जॉकी दीपक को कप देते मध्य कमान के

आर्मी कमांडर कप विजेता गोल्डेन ओक्स के मालिक मो. अबदुल्ला और जॉकी दीपक को कप देते मध्य कमान के

आर्मी कमांडर कप विजेता गोल्डेन ओक्स के मालिक मो. अबदुल्ला और जॉकी दीपक को कप देते मध्य कमान के

आर्मी कमांडर कप विजेता गोल्डेन ओक्स के मालिक मो. अबदुल्ला और जॉकी दीपक को कप देते मध्य कमान के

आर्मी कमांडर कप विजेता गोल्डेन ओक्स के मालिक मो. अबदुल्ला और जॉकी दीपक को कप देते मध्य कमान के

आर्मी कमांडर कप विजेता गोल्डेन ओक्स के मालिक मो. अबदुल्ला और जॉकी दीपक को कप देते मध्य कमान के

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें