फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लॉकर से चोरी हुआ था सोना, उपभोक्ता ने जान दी, सुसाइड नोट भी मिला, किसी पर कोई आरोप नहीं

विज्ञापन
लॉकर से चोरी हुआ था सोना, उपभोक्ता ने जान दी, सुसाइड नोट भी मिला, किसी पर कोई आरोप नहीं
विज्ञापन
लखनऊ। मटियारी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एक खातेदार ने मंगलवार रात आत्महत्या कर ली। आनंद विहार कॉलोनी निवासी कुलदीप राज (73) का शव उनके कमरे में फंदे पर लटका मिला। मंगलवार रात कुलदीप राज के बेटे विकास महाजन जब घर पहुँचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। कुलदीप ने बैंक में लाकर नंबर 57 ले रखा था जिसमें करीब 22 लाख के जेवर रखे थे। सुसाइड नोट में कुलदीप राज ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। लिखनी है कि 21 दिसंबर की रात में बदमाशों ने बैंक के 42 लाकर काटकर करोड़ों रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर लिए थे। इसमें कुलदीप राज के भी जेवर शामिल थे। पुलिस अभी तक कुलदीप को उनके जेवर वापस नहीं कर पाई थी। कुलदीप की पत्नी की 5 साल पहले मौत हो गई थी वह शुगर की बीमारी से ग्रसित थे। थाना प्रभारी चिनहट भारत पाठक के मुताबिक कुलदीप ने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मामले की छानबीन में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें