फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट पर साढ़े सात लाख का सोना बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर दुबई से लखनऊ पहुंचे तस्कर से कस्टम की टीम ने 7.76 लाख रुपये का सोना बरामद किया है। सोना रुद्राक्ष के मनकों से ढकी टोपी में ढालकर लाया जा रहा था। उसके पास से आईफोन व चाय केपैकेट भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

कस्टम उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि दुबई से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची फ्लाइट संख्या एफजेड-8325 से उतरे एक यात्री के पास से कुल 160.50 ग्राम सोना बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 7,76,820 रुपये है। इसके अलावा एक आईफोन जिसकी कीमत 1,20,000 रुपये तथा 144 चाय के पैकेट, जिनका मूल्य 12 हजार रुपये सहित कुल नौ लाख आठ हजार आठ सौ बीस रुपये का सामान बरामद किया है। निहारिका लाखा ने बताया कि यात्री ने सोने को रुद्राक्ष की माला को टोपी पर लगाया था, जिसमें सोना छिपाया था। बरामद सोने एवं अन्य वस्तुओं को सीमा शुल्क की प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया है एवं आगे की जांच शुरू कर दी गई है। टीम में विमल श्रीवास्तव, सुमन देवी, जीडी चौरसिया, नीरज वर्मा, कुलदीप कुमार शर्मा, राकेश कुमार पांडेयख् अमित कुमार वर्मा, कपूर सिंह, पिंकी कुमारी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें