लखनऊ। भाषा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्य अतिथि अशोक चक्रधर व विशिष्ट अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा ने 482 विद्यार्थियों को डिग्री व 75 विद्यार्थियों को 85 मेडल प्रदान किए। इसमें 40 मेडल छात्रों को तथा 45 मेडल छात्राओं को मिले। बीए ऑनर्स अरबी की छात्रा मरियम हफीज को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती गोल्ड मेडल, कुलाधिपति गोल्ड मेडल समेत सर्वाधिक चार गोल्ड मेडल मिले।
मरियम को उक्त के साथ ही फैकल्टी और डिपार्टमेंट का भी गोल्ड मेडल मिला। इसके साथ ही बीए अरबी के छात्र राशिद खुर्शीद अहमद को वाइस चांसलर गोल्ड मेडल, डिपार्टमेंट का रजत पदक भी मिला। वहीं फैकल्टी वाइज बीएड में मोहित यादव को, बीबीए में अनुराग कुमार, बीसीए में स्नेहा सिंह, पीजी में एमए में खुबैब अहशान, एमबीए में रोशनी सिन्हा व एमए के अभिषेक कुमार गौतम को गोल्ड मेडल दिया गया।
इनको मिला प्रशंसा पत्र
डिप्लोमा इन जीएसटी में सैय्यद मोहम्मद शहबाज अली, चांदनी कश्यप, अशिक हुसैन, यूजी डिप्लोमा इन अरेबिक में मोहम्मद सलमान, मोहम्मद अदनान आजमी, मोहम्मद सुहैल, पीजी डिप्लोमा इन अरेबिक में मरियम हफीज, राशिद खुर्शीद अहमद, सबीना रहीम खान को दीक्षांत समारोह में लेटर ऑफ एप्रीसिएशन दिया गया।