फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेम, श्रद्धा और समर्पण के भूखे हैं भगवान

विज्ञापन
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ।
विज्ञापन
लखनऊ। ऐशबाग स्थित डीएवी कॉलेज में शनिवार को श्री राधा रमण सेवा समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। वृंदावन से आए पुंडरीक गोस्वामी ने सुदामा चरित्र, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और राजा परीक्षित के मोक्ष का प्रसंग सुनाया। कहा कि भगवान अपने भक्तों के प्रेम, श्रद्धा और समर्पण के भूखे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी शारदीय नवरात्र में नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा और रामचरितमानस का पाठ करने की अपील की। आयोजक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि विश्राम दिवस पर शुकदेव जी महाराज के स्वरूप से प्रेरित होकर 51 तोतों को पिंजरे से मुक्त किया गया। विश्राम आरती के बाद प्रसाद वितरण और भंडारा हुआ। इस अवसर पर अमरनाथ मिश्र, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, मुन्ना, समीर मित्तल, नवीन गुप्ता, रोहित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अनुराग मिश्रा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ।

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें